आईटेल ए48 ऐंड्रॉयड 10 ओएस को छूट के साथ खरीदाने का मौका
ऐमजॉन इंडिया पर 22 से 25 मार्च के बीच Amazon fab Phones Fest का आयोजन किया जा रहा है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और सेल में डील्स का इंतजार कर रहे हैं तो यह बढ़िया मौका है। इस सेल में एंट्री-लेवल, बजट, मिड-बजट, फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर छूट मिल रही है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन itel A48 स्मार्टफोन को भी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में ऐंड्रॉयड 10 और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं।
आईटेल ए48 स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है। लेकिन इसे ऐमजॉन फैब फोन्स फेस्ट में ICICI बैंक कार्ड ऑफर के साथ 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा कूपनकोड के साथ 300 रुपये की छूट भी पाई जा सकती है। यह कूपनकोड आपको हैंडसेट की ऐमजॉन पर लिस्टेड कीमत के ठीक नीचे मिलेगा। स्मार्टफोन पर 5,650 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी है। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लिया जा सकता है।
आईटेल ए48 स्मार्टफोन में 6.1 इंच एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी गई है। फोन में 2 जीबी रैम दी गई है। हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो आईटेल ए48 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल ड्यूल एआई रियर कैमरा है जो फ्लैश के साथ आता है। फोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000mAh बैटरी दी गई है।
आईटेल ए48 में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 15.6 x 7.8 x 0.9 मिलीमीटर और वज़न 52 ग्राम है।

पाठको की राय